लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ भडक़ा आक्रोश

Must Read

लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ भडक़ा आक्रोश

कोरबा। प्रदेश की ऊर्जा नगरी में बिजली की लचर व्यवस्था बनी हुई है। जिसके खिलाफ अब आक्रोश बढऩे लगा है। हालात नहीं सुधरे तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही अब हदें पार कर चुकी है। बिना किसी आंधी-पानी के भी बिजली घंटों गुल हो जाती है और जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। विद्युत विभाग के जेई पर आरोप है कि वे उपभोक्ताओं के बार-बार फोन करने के बावजूद जवाब नहीं देते, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्री-मानसून मेंटेनेंस के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। न तार बदले गए, न ट्रांसफार्मर सुधारे गए। केवल कागज़ों में काम चलता है और परिणामस्वरूप जनता भीषण गर्मी में अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब सब्र की सीमा पार हो चुकी है और यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कोरबा जिले में बिजली को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। लोगों ने ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए।

Loading

Latest News

कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले...

More Articles Like This