Monday, March 2, 2026

सडक़ हादसे में महिला व युवक घायल

Must Read

सडक़ हादसे में महिला व युवक घायल

कोरबा। पाली क्षेत्र के केराझरिया कोसाप्लांट के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को ठोकर मार दिया। हादसे में ग्राम नानपुलाली में रहने वाली ललिता बाई घायल हो गई। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। ललिता अपनी सहेली उर्मिला के साथ ग्राम पाली में ईंट बनाकर वापस घर लौट रही थी। केराझरिया कोसाप्लांट पुल के पास पहुंची थी। इस बीच पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने महिला को ठोकर मार दिया। वह सडक़ पर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। आरोपी चालक अभिलाश यादव है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में इमलीडुग्गु निवासी घनश्याम यादव घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। घनश्याम बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचा था। इस बीच तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक चालक सडक़ पर गिर गया। चालक घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी चालक ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने उक्त दोनों मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This