Monday, March 2, 2026

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर हुई कार्रवाई

Must Read

मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर हुई कार्रवाई

कोरबा। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटे भरने वाले चालक पुलिस की कार्रवाई की रडार में आ रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने के साथ मोडिफाइड साइलेंसर जप्त किए जा रहे हैं। आम लोगों को रास्ते में चलने के दौरान खतरनाक और डरावनी आवाज से भयभीत करने वाले बुलेट चालकों पर लगातार शामत आ रही है। 14 गाडिय़ों से ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर जब्त कर लिए गए। इन मामलों में कुल 32 हजार 200 रुपए की पेनाल्टी ट्रैफिक पुलिस ने वसूल की। चालकों को कहा गया कि ज्यादा उत्साह दिखाने की ऐसी ही कीमत चुकानी पड़ेगी, इसलिए वे भविष्य के लिए सुधर जाएं। ट्रैफिक टीम पिछले कुछ दिनों से आम लोगों को राहत देने के लिए जिले में अभियान छेड़े हुए है। कहा गया कि जब तक हर बुलेट से ऐसे कानफोडू साइलेंसर नहीं हट जाते हैं कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This