सिर पर ईंट से हमला, मामला दर्ज

Must Read

सिर पर ईंट से हमला, मामला दर्ज

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के दैहानपारा में जीजा-साला ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर दी। घटना में दैहानपारा पानी टंकी के पास रहने वाले लीला राम यादव को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। लीला राम बुधवार रात लगभग साढ़े 10 बजे दोस्त के साथ शिव मंदिर के पास घर जा रहे थे। इस बीच ज्योति विश्वकर्मा व उसका साला सूरज विश्वकर्मा अपने घर के पास थे। दोनों ने गाली-गलौज किया। मना करने पर दोनों ने मिलकर मारपीट की। ज्योति ने ईंट से हमला कर दिया। घटना में सिर पर चोटें आई है। सिर से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This