Friday, February 27, 2026

बोलेरो की ठोकर चार लोग घायल

Must Read

बोलेरो की ठोकर चार लोग घायल

कोरबा। दर्री क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इमलीछापर कुसमुंडा निवासी ईसाहक करपे 32 वर्ष रविवार को बाइक पर सवार होकर पत्नी चंद्रिका और बेटी शिफा के साथ व उसका पुत्र ईजाहत चंद मसीह अपने दूसरे बाइक से बांकीमोंगरा निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दर्री बस स्टैंड के पास पहुंचे थे। इस बीच तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने दोनों बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग सडक़ पर गिर गए। चारों घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में बोलेरो चालक पर अपराध दर्ज किया है।

Loading

Latest News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने किया कामबंद हड़ताल, कार्य बहिष्कार से केंद्रों में लटके ताले, दूसरे दिन रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपे

कोरबा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की दो दिवसीय हड़ताल के कारण गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले...

More Articles Like This