Friday, February 27, 2026

भाजपा नेत्री की शिकायत पर आदिवासी ग्रामीण के खिलाफ अपराध दर्ज, ग्रामीण पर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप

Must Read

भाजपा नेत्री की शिकायत पर आदिवासी ग्रामीण के खिलाफ अपराध दर्ज, ग्रामीण पर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप

कोरबा। बांकीमोगरा थाना परिसर में ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी आदिवासी ग्रामीण बलवान सिंह कंवर के साथ मारपीट करने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में राजनीति गर्माने लगी है, वहीं बांकीमोगरा का भी सियासी माहौल काफी गर्म हो चला है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर में जहां पुलिस ने थाना परिसर में मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री और उसके साथियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है, वहीं आदिवासी समाज ने एक्ट्रोसिटी एक्ट की धारा जोडऩे के साथ गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। इन तमाम घटनाक्रमों के बीच बांकीमोगरा पुलिस ने भाजपा नेत्री की शिकायत के आधार पर मारपीट के शिकार आदिवासी ग्रामीण पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में भाजपा नेत्री ने 9 जून को बांकीमोगरा थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत करते हुए अपने साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र किया है। इसके आधार पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह (पीडि़ता) 7 जून की शाम लगभग 5 बजे अपने घर बांकीमोंगरा से कोरबा जा रही थी, रास्ते में गजरा वाले मुख्य मार्ग पर उसे अकेला पाकर बलवंत सिंह द्वारा छेडख़ानी की गई। जब उसने प्रतिवाद किया तो बलवंत ने उसका हाथ पकडक़र अपनी ओर खींचा और गाली गलौच करते हुए जबरदस्ती का प्रयास किया। वह अपनी लज्जा बचाने के लिये जोर से चिल्लाई तब आस पास मौजूद 5-7 लोग उसकी मदद के लिये आए। सबने मिलकर बलवंत सिंह को पकडक़र बांकीमोंगरा थाना लाया और उक्त घटना की जानकारी दी। इस शिकायत के आधार पर बांकीमोंगरा पुलिस ने धारा 126 (2), 74, 79, 296 बीएनएस के तहत बलवंत सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

बॉक्स
एफआईआर पर उठ रहे सवाल
भाजपा नेत्री द्वारा मामले में छेड़छाड़ की शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद दिए बयान में पीड़ित ग्रामीण ने बताया था कि महिला नेत्री कार से जा रही थी। इस दौरान मोबाइल पर बात कर रहे ग्रामीण द्वारा किसी और गाली देने की बात सामने आई थी। आखिरकार कार में जा रही महिला नेत्री से कैसे छेड़छाड़ किया गया। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक चर्चा यह भी है कि कहीं राजनीतिक दबाव में तो आदिवासी ग्रामीण के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।

बॉक्स
समर्थन में उतरा आदिवासी समाज, एसटी- एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की मांग
बांकीमोंगरा पुलिस ने ग्रामीण से मारपीट के मामले में महिला नेत्री समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में राजनीतिक तूल पकडऩे लगा है। आदिवासी समाज ने भी ग्रामीण से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा महिला नेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें बरेड़ीमुड़ा गांव में रहने वाले बलवंत सिंह कंवर से मारपीट करती हुईं महिला दिखाई दे रही थी। इस मामले के बाद सर्व आदिवासी समाज बलवंत से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एसटी- एससी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं ग्रामीण को कार्रवाई से बचाने के नाम के पर रुपए की मांग करने वालों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर सर्व आदिवासी समाज की ओर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This