Friday, February 27, 2026

एसीबी की कार्यवाही से मचा हड़कंप, 25 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ाए पटवारी साहब

Must Read

एसीबी की कार्यवाही से मचा हड़कंप, 25 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ाए पटवारी साहब

कोरबा/मुंगेली। जिले के रिश्वतखोर पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में एसीबी को सफलता हासिल हुई। वही घटना 30 मई 2025 को नगर पंचायत बोदरी जिला बिलासपुर निवासी टोप सिंह अनुरागी द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की गई थी। उसके तथा उसके भाई और बहनों के नाम पर ग्राम केसली कला जिला मुंगेली में 1.43,एकड़ जमीन स्थित है। रिकॉर्ड में उसका नाम टोप सिंह की जगह तोप सिंह लेख हो गया है तथा बहन के नाम के आगे पिता के नाम की जगह पति शब्द लेख हो गया है जिसे सुधार कराने के लिए और जमीन का नक्शा, खसरा ,बी वन प्राप्त करने के लिए वह केसलीकला पटवारी साहब उत्तम कुर्रे से मिला था। वही पटवारी साहब ने सारा काम करा के देने के एवज में उससे 25000 रुपए की मांग किया था। लेकिन वह उसे नहीं देना चाहता तथा रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़वाना चाहता था। एसीबी के द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए गए। और ट्रैप की योजना तैयार की गई । वही आज 10 जून 2025 को प्रार्थी को रिश्वत रकम 25 हजार रुपए देने हेतु पटवारी के पास भेजा गया। जो कि पटवारी द्वारा रिश्वती रकम अपने मुंगेली सुरी घाट स्थित ऑफिस में लेते ही उसे एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। जिससे आसपास में हड़कंप मच गया। पकड़े गए पटवारी साहब से रिश्वत की रकम जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी। वही पटवारी उत्तम कुर्रे दाऊपारा जिला मुंगेली का निवासी है।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही मुंगेली जिले में 6 माह के भीतर एसीबी की यह 4 थी कार्यवाही है। इसके पूर्व प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा ,राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक नरेश साहू ,पटवारी सुशील जायसवाल और उसके सहायक तथा,पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक राजा राम साहू और उसके सहायक के विरुद्ध एसीबी ने ट्रैप की कार्यवाही किए थे। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This