Wednesday, February 25, 2026

परिवार सोता रहा मकान में हो गई चोरी

Must Read

परिवार सोता रहा मकान में हो गई चोरी

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पाली क्षेत्र के एक मकान में चोरों ने घुसकर 40 हजार रुपए नकदी और जेवर की चोरी कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। बसीबार निवासी मीना बाई का परिवार 10 जून को लगभग 11 बजे के बाद सो गया था। सुबह उसका पुत्र उठा। तालाब की ओर जा रहा था। उसकी नजर एक पेटी पर पड़ी। पेटी उसके घर की थी। इसकी जानकारी परिजनों को दी। देखा कि पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पेटी में रखे 40 हजार रुपए नकद, सोने का हार, लाकेट सहित अन्य जेवर नहीं थे। पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This