Friday, February 6, 2026

गाज की चपेट में आकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, खेत में काम करने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो झुलसी

Must Read

गाज की चपेट में आकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, खेत में काम करने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो झुलसी

 

कोरबा प्रदेश के कई स्थानों में तेज बारिश और बिजली गिरने की मौसमगत चेतावनी के मध्य कोरबा जिले के वनांचल ग्राम सिमकेन्दा में आकाशीय बिजली का कहर बरपा है। श्यांग थाना क्ष्रेत्र में हुई इस घटना में गाज की चपेट में आने से 3 ग्रामीण महिलाएं झुलस गई जिनमें से एक की मौत हो गयी है। घटना रविवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई जब एक ही परिवार की तीनों महिलाएं सहित करीब 6 लोग अपने खेत में फसलों के लिए खाद डालने व खेत में कचरा साफ करने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान मौसम बिगडऩे लगा तो जल्दी काम खत्म कर घर लौटने की तैयारी में थीं, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। जहां ये लोग काम कर रहे थे,वहीं खेत में एकाएक बिजली गिरी और तीनों महिलाएं चपेट में आ गईं
इस घटना में मृतका मदनमती पति उत्तम राठिया उम्र 36 वर्ष,आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 सिमकेन्दा में सहायिका कार्यरत थी। उसके 4 बच्चों के सिर से मां का आँचल छिन गया। इसी तरह फिऱोबाई पति चन्द्रा राठिया उम्र 38 वर्ष गाज से झुलस गई है। इनका उपचार धरमजयगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। अन्य झुलसी महिला की हालत ठीक है। इस घटना से प्रभावितों के परिजनों सहित गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This