Thursday, February 5, 2026

डीडासराई और कुदरीचिंगार में कई दिनों से ब्लैक आउट, लोगों को भीषण गर्मी में हो रही भारी परेशान

Must Read

डीडासराई और कुदरीचिंगार में कई दिनों से ब्लैक आउट, लोगों को भीषण गर्मी में हो रही भारी परेशान

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के कोरबा जिले में स्थापित कटघोरा सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र व कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत के पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में पिछले 11 जून से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से पूरे डीडासराई में बिजली ठप्प है। इसी तरह कोरबा जिले के अंतिम छोर कुदरीचिंगार में पिछले 15 दिनों से लाईट नहीं है। ग्रामीण बिजली विभाग से आग्रह करते-करते थक चुके हैं कि, विभाग के एक सदस्य को चेक करने के लिए भेज दीजिए ताकि असल में क्या खराबी है, पता चल सके। किन्तु आज एक सप्ताह होने को है लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बिजली विभाग के अधिकारियों, मैदानी अमले के द्वारा ट्रांसफार्मर चैकिंग में देरी,सुधार के लिए समय नहीं मिलने को लेकर ग्राम डीडासराई देवपहरी वासियों में नाराजग़ी व्याप्त है। इसी तरह से ग्राम कुदरीचिंगार में भी पिछले 15 दिन से बिजली नहीं है। यहां भी सुधार के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This