Monday, February 16, 2026

शहर की सडक़ों पर मवेशियों का कब्जा, आवागमन में परेशानी के साथ हो रहे हादसे

Must Read

शहर की सडक़ों पर मवेशियों का कब्जा, आवागमन में परेशानी के साथ हो रहे हादसे

कोरबा। शहर की सडक़ों पर इन दिनों हर तरफ मवेशी दिखाई दे रहे हैं। हालत यह हो गई है कि चौक-चौराहों पर सांड़ और गायों का जमावड़ा नजर आता है। नगर निगम का मवेशी पकडऩे वाला अभियान बंद होने के बाद अब हर प्रमुख सडक़ पर मवेशी आराम फरमाते दिख रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश के चलते मैदानों, खाली प्लॉटों और गलियों में कीचड़-पानी जमा है। इससे बचने के लिए मवेशियों ने सडक़ों और फुटपाथों को ठिकाना बना लिया है। सुबह-शाम जब ट्रैफिक का दबाव होता है, ठीक उसी समय मवेशी बीच सडक़ पर आकर बैठ जाते हैं या झुंड में चलने लगते हैं। सबसे ज्यादा समस्या रामपुर आईटीआई, कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, बुधवारी, टीपी नगर सीतामणी सहित लगभग सभी प्रमुख चौराहों पर देखी जा सकती है। वाहन चालकों को हर वक्त सतर्क रहना पड़ रहा है, क्योंकि किसी भी क्षण सामने से मवेशी आ सकता है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This