Monday, February 16, 2026

इमलीछापर चौक की बदहाली को लेकर पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी, जलभराव से आवाजाही में हो रही परेशानी

Must Read

इमलीछापर चौक की बदहाली को लेकर पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी, जलभराव से आवाजाही में हो रही परेशानी

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमलीछापर चौक पर भारी जलभराव से आम लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द सुधार करने की मांग पार्षद ने की है। अन्यथा दो दिन बाद सडक़ पर बैठ आंदोलन करने की चेतावनी विकास नगर वार्ड 63 की पार्षद गीता गभेल ने दी है।
उन्होंने यह चेतावनी गुरुवार को एसईसीएल कुसमुंडा एरिया कार्यालय में कुसमुंडा प्रबंधन,जिला प्रशासन, पुलिस और आम लोगों के साथ हुई बैठक में दी है। बीते दो दिन से एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में इमली छापर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मकानों को खाली कर तोडऩे के लिए बैठक हो रही है। दरअसल इमलीछापर ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान पूर्व पार्षद बसंत चंद्रा के मकान सहित लगभग एक दर्जन मकान इसकी जद में आ रहे हैं।ऐसे में आपसी समन्वय बनाने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन, जिला प्रशासन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सभी ओवरब्रिज प्रभावित मकान मालिकों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मकान मालिकों द्वारा बारिश को देखते हुए बारिश तक अगले चार माह तक के लिए मकानों को नही तोडऩे आग्रह किया जा रहा है, परंतु प्रशासन और प्रबंधन पिछले दो साल से जगह खाली करने के नोटिस देने का हवाला देते हुए मकान खाली कर तोडऩे की बात कह रही है। बैठक में नगर निगम अंतर्गत वार्ड 63 की पार्षद गीता गभेल भी मौजूद रही। उन्होंने भी पीडि़त परिवारों को बारिश में बेघर नही करने में बात कही। इसके अलावा उन्होंने इमली छापर चौक पर हुए भारी जलभराव की वजह से आवाजाही में आमजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द इसके निराकरण की बात कही है। साथ ही व्यवस्था सुधार नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन तक की बात कही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This