कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में एसईसीएल के 99 फीसदी कर्मचारी, एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य किया गया समझौता
कोरबा। निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार की उपस्थिति में एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य के कर्मचारियों के वेतन खातों को राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज में कवर के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया। एसईसीएल की ओर से दुर्गा प्रसाद सामल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन – अं. सं./कर्मचारी स्थापना) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से अमरजीत सिंह खनूजा, सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एंड क्रेडिट/संचालन), सीआरजीबी, मुख्यालय, रायपुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया पहला एमओयू है जिससे एसईसीएल के 3637 कर्मचारी जिनका वेतन खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में है को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इस एमओयू के उपरांत एसईसीएल के 99 फीसदी कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में आ जायेंगे।
![]()

