Tuesday, February 17, 2026

कुसमुंडा एरिया के पर्सनल विभाग में चल रहा ठेकेदार राज, आकस्मिक कार्यों में चहेते ठेकेदार वसूल रहे मनमाना रेट

Must Read

कुसमुंडा एरिया के पर्सनल विभाग में चल रहा ठेकेदार राज, आकस्मिक कार्यों में चहेते ठेकेदार वसूल रहे मनमाना रेट

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोल लिमिटेड (एसईसीएल) कुसमुंडा एरिया में ठेकेदार राज चल रहा है। एरिया पर्सनल विभाग के कथित चहेते ठेकेदार का करनामा अब और बढ़ चुका है। एरिया के आकस्मिक कार्यों में कथित ठेकेदार की चांदी कराई जा रही है। मनमाना रेट देकर जहां ठेकेदार को मालामाल किया जा रहा है, वहीं कंपनी को चूना लगाया जा रहा है।एसईसीएल कुसमुंडा एरिया के पर्सनल विभाग द्वारा प्रबंधन के होने वाले सभी आकस्मिक कार्यों में अपने चहेते ठेकदारों को मनमाने मूल्य में कार्यों को सौंपे जाने के आरोप दबी जुबान से लग रहे हैं। विश्वस्त सूत्र बताते है कि बीते दिन जटराज में भूमि अधिग्रहण के दौरान गांव में लगाए जाने वाले टेंट, वाहन और खाने इत्यादि के कार्य पर्सनल विभाग द्वारा अपने कुछ तथाकथित चहेते ठेकेदारों को दिए गए। जिसमें मनमाने मूल्यों में भुगतान किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो अगर जांच की जाए तो पता चलेगा कि उदाहरण स्वरूप जो खाना पहले 150 रुपए प्रति प्लेट हुआ करता था अब वही खाना पर्सनल विभाग की मेहरबानी से 180 रुपए प्रति प्लेट हो गया। जो टेंट पहले 15 से 20 हजार लग जाया करते थे वे अब 30 से 40 हजार में लग रहे हैं। उपयोग में लाने वाले वाहन भी तीन साल पुराने तथा टेक्सी परमिट वाले एक्सयुवी होने चाहिए तो उसके एवज में 10 – 10 साल पुरानी कार से काम लिया जा रहा है और भुगतान और अधिक किया जा रहा है। वाहन चल रहे दिनभर में 50 किलोमीटर तो बिल 200 से 250 किलोमीटर के बन रहे हैं । पानी की बोतलों से लेकर चाय के कप तक में भारी बंदरबांट चल रहा है। ये केवल जटराज तक सीमित नहीं है। एरिया में हुए योगा कार्यकम, इमली छापर मकान तोड़ फोड़, देर शाम अधिकारियों के थकान मिटाने कार्यक्रम और ना जाने कितने ऐसे प्रतिदिन होने वाले आयोजनों अथवा आकस्मिक कार्यों में यह हो रहा है। चहेते ठेकेदार को ही ये सारी जिम्मेदारी प्रमुखता से दी जाती है। दबी जुबान से तो यहां तक चर्चा है कि एरिया पर्सनल विभाग में तथाकथित ठेकदार का दखल बना हुआ है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पर्सनल विभाग के हर आयोजनों के अलावा देर शाम अधिकारियों की बैठक में भी तथाकथित ठेकेदार की उपस्थिति रहती है।
एरिया पर्सनल विभाग की वजह से कहीं ना कहीं साफ और स्वच्छ छवि वाले पूरे प्रबंधन की बदनामी हो रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This