Sunday, February 22, 2026

कमरे में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले की घटना

Must Read

कमरे में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले की घटना

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले के एक मकान में स्थानीय निवासी युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश करीब 5 से 6 दिन पुरानी बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 देवांगन पारा के अंतर्गत आने वाले दुरपा रोड इंदिरा नगर मोहल्ला के निवासी अजय राजपूत उर्फ पप्पू उम्र लगभग 25 वर्ष जो कि एक टेंट हाउस में काम किया करता था, लेकिन पिछले 6-7 दिन से काम पर नहीं गया था। उसकी लाश शनिवार को उसके घर में मिली। मृतक की बुआ के बेटे प्रकाश राजपूत ने आसपास के लोगों से जानकारी मिलने और घर से बदबू आने की खबर मिलने पर कोतवाली जाकर सूचना दी थी। शनिवार रात को पुलिस ने आकर ताला बंद कर दिया था। आज सुबह ताला खोलकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। मौके पर कोतवाली से एएसआई टंकेश्वर यादव और चक्रधर सिंह ने पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी रखी है। बताया जा रहा है कि यहां फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम मृतक अजय का भाई अक्षय राजपूत किसी काम के सिलसिले में रायपुर जाने के लिए घर से निकल गया था और रात के वक्त अजय घर लौटा था, इसके बाद से वह किसी को नजर नहीं आया। उसके घर का मुख्य दरवाजा ओढ़ाया हुआ हालत में था, ना तो बाहर से और ना ही अंदर से बंद था। शनिवार को ज्यादा ही बदबू आने पर कुछ लोगों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो भीतर वह मृत हालत में नजर आया। इसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। अजय राजपूत की मौत किन परिस्थितियों व किस कारण से हुई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही पता चलेगा। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है। सूचना मिलने के बाद उसका भाई अक्षय रायपुर से कल ही कोरबा लौट आया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This