Sunday, February 22, 2026

रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो की गई जान, तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने दिया हादसे को अंजाम

Must Read

रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो की गई जान, तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने दिया हादसे को अंजाम

कोरबा। जिले में रफ्तार का कहर जारी है। बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मातिनदाई मंदिर के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में रहने वाले गुहाराम यादव ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को उसका भाई सुखराज यादव तथा राजेंद्र बिंझवार घरेलू काम से दोपहिया वाहन एचएफ डिलक्स पर बैठकर चोटिया गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाइक को सुखराज यादव चला रहा था जबकि राजेंद्र बिंझवार पीछे बैठा हुआ था। चोटिया-कोरबी मार्ग पर मातिन दाई मंदिर के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जेएच-02आर-8942 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोपहिया वाहन को टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार सुखराज यादव और राजेंद्र बिंझवार सडक़ पर गिरे। दोनों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। घायलों को पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बांगो पुलिस द्वारा बोलेरो की पहचान कर ली गई है। बोलेरो का पंजीयन झारखंड राज्य में हुआ है। चालक की पतासाजी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस घटना के लिए बोलेरो की तेज रफ्तार को दोषी माना है।
बॉक्स
ट्रक ने कार को मारी टक्कर
एक अन्य घटना कटघोरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। इसमें बताया गया है कि कटघोरा निवासी विजय अग्रवाल अपनी मारूति कार से कपड़ा खरीदने के लिए कटघोरा के एपी शॉपिंग मॉल गए थे। कार में उनका ड्राइवर धीरज कुमार जायसवाल बैठा हुआ था। बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मारूति कार को ड्राइवर साइड को टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन सफल नहीं हुआ।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This