Sunday, February 22, 2026

रिहायशी इलाके के नजदीक पहुंचा हाथी, वन अमला अलर्ट, ड्रोन कैमरा से की जा रही हाथी की निगरानी

Must Read

रिहायशी इलाके के नजदीक पहुंचा हाथी, वन अमला अलर्ट, ड्रोन कैमरा से की जा रही हाथी की निगरानी

 

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। यहां के पाली रेंज के ग्राम नगराही बतराभादा में विगत रात्रि एक लोनर हाथी की एंट्री हो गई। जिसे लेकर ग्रामीण दहशत में आ गए। इसकी सूचना वन विभाग को जैसे ही मिली अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। हाथियों की निगरानी करने के साथ गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू किया। ड्रोन कैमरा से हाथी की निगरानी कराई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बताया कि क्षेत्र में एक लोनर हाथी जंगल के ओए-565 खंड के कक्ष क्रमांक पी-105 में विचरण कर रहा है, अत: इस ओर जाने से बचें तथा हाथी से दूरी बनाएं रखें। सूत्रों के अनुसार लोनर हाथी का क्षेत्र में आगमन चैतमा रेंज के रास्ते हुआ है। इससे पहले यह लोनर यहां के जंगल में पिछले दो दिनों से घूम रहा था। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर हाथी आगे बढकर पाली रेंज के जंगल पहुंच गया। वर्तमान में लोनर हाथी की मौजूदगी जंगल में बनी हुई है, जिसकी निगरान मैदानी अमले के साथ-साथ ड्रोन कैमरे के जरिए कराई जा रही है। वन विभाग की कोशिश है कि लोनर हाथी जंगल ही जंगल विचरण करते रहे और आबादी वाले क्षेत्रों में न पहुंचने पाए। इसके लिए रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज के कापानवापारा, परला तथा पसान के बनिया वन परिसर में तीन दर्जन से भी अधिक हाथी तीन अलग-अलग दलों में लगातार विचरण कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी जंगल में बनी हुई है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This