Saturday, February 21, 2026

आबकारी टीम की शिकायत लेकर पहुंचे थाना, कट गया चालान

Must Read

आबकारी टीम की शिकायत लेकर पहुंचे थाना, कट गया चालान

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर अंतर्गत कदमडीह में निवासरत ग्रामीण आबकारी टीम पर आरोप लगाते हुए शिकायत करने थाना पहुंचे थे, लेकिन थाने में ही चालान कट गया। मामला कुछ ऐसा है कि ग्रामीण शिकायत लेकर माल वाहक में पहुंचे थे। छोटा हाथी वाहन में बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठकर शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सिविल लाइन थाना रामपुर में पीड़ित के साथ पहुंचे थे। लेकिन थाना में जिस गाड़ी में बैठकर आए थे। उसी गाड़ी का सिविल लाइन थाना पुलिस चालान काटा। पुलिस ने कहा कि छोटा हाथी/पिक-अप गाड़ी में आना ही गलत था, लेकिन पुलिस को सहानुभूति पूर्वक समझाकर हिदायत देते हुए छोड़ना चाहिए था।छोटा हाथी गाड़ी चालक पर पुलिस ने 500 रुपए का चालान काटा। ग्रामीण रुद्रपाल सिंह ने आबकारी विभाग के निरीक्षक रमेश अग्रवाल और उप निरीक्षक नारायण सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This