Sunday, February 22, 2026

बैडमिंटन स्टार आकर्षी की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के पहले दौर में विश्व की नंबर 37 काओरु को दी शिकस्त

Must Read

बैडमिंटन स्टार आकर्षी की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के पहले दौर में विश्व की नंबर 37 काओरु को दी शिकस्त

कोरबा। भारतीय बैडमिंटन स्टार आकर्षी कश्यप ने थाईलैंड ओपन 2025 के अपने पहले मैच में जापान की विश्व की नंबर 37 काओरु सुगियामा को रोमांचक मुकाबले में 21-16, 20-22, 22-20 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।एनटीपीसी कोरबा की सीएसआर पहल के तहत मिले समर्थन के साथ आकर्षी कश्यप ने तीन तीव्र गेमों तक चले इस मुकाबले में धैर्य, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह जीत उनके लिए वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट में एक सशक्त शुरूआत का संकेत है। आकर्षी ने कहा कि मैं बैंकॉक में अपना पहला राउंड जीतकर बेहद खुश हूं। यह एक कठिन मुकाबला था, लेकिन मुझे मिले समर्थन के लिए मैं आभारी हूं। मैं इस सकारात्मक लय को आगे भी बनाए रखने के लिए उत्सुक हूं। अब वह थाईलैंड की विश्व नंबर 9 खिलाड़ी सुपनिधा कातेथोन के खिलाफ दूसरे दौर के एक उत्साहजनक मुकाबले में उतरेंगी। आकर्षी कश्यप अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व कर रही हैं और एनटीपीसी कोरबा के सतत समर्थन से संभव हो सका है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This