अलग अलग सडक़ हादसे में तीन लोग घायल

Must Read

अलग अलग सडक़ हादसे में तीन लोग घायल

कोरबा। अलग अलग सडक़ हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कटघोरा थाना क्षेत्र में बांधापारा के पास सडक़ दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पसान थाना क्षेत्र के गांव लैंगा रामपुर निवासी बिन्देश्वरी सिंह कोरचे (57) हरिनाम सिंह श्याम के साथ जटगा के रास्ते पोड़ी उपरोड़ा जा रहे थे। इस बीच बांधापारा के पास विपरित दिशा आ रही तेज रतार बाइक ने बिन्देश्वरी की बाइक को टक्कर मार दिया। बिन्देश्वरी और हरिनाम सडक़ पर गिर गए। दोनों को चोटें आई है। घायल की सूचना पर पुलिस ने ठोकर मारने वाली बाइक के चालक पर केस दर्ज किया है। आरोपी बाइक चालक का नाम रामकुमार उइके निवासी धोबघाट बताया जा रहा है। इसी तरह तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्रामीण को टक्कर मार दिय। उसे गंभीर चोटें आई है। पाली थानांतर्गत ग्राम बापापूती में रहने वाल भंवर सिंह राज अपने समधी सुखदेव सिंह को लेकर रिश्तेदारों के घर गया था। दोनों लौट रहे थे। इस बीच ट्रेलर ने सुखदेव को टक्कर मार दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक पर केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। घटना के समय ग्रामीण सडक़ किनारे आम बेच रहे एक विक्रेता से आम खरीदकर खड़ा था। इसी बीच ट्रेलर चालक भी रूका और आम खरीदा। इसके बाद गाड़ी पर चढक़र चालक ने अचानक स्पीड बढ़ा दिया।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This