बालको प्लांट की कंपनी से 50 हजार कीमती केबल पार

Must Read

बालको प्लांट की कंपनी से 50 हजार कीमती केबल पार

कोरबा। बालको प्लांट से एक अन्य कंपनी से लगभग 50 हजार रुपए के केबल तार की चोरी हो गई। कंपनी के मैनेजर ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। आरएसएस नगर विजय अपार्टमेंट निवासी केपी श्रीनिवास एल एंड टी मिनरल्स एवं मेटल्स कंपनी का मैनेजर है। कंपनी बालको प्लांट के अंदर सामान रखा था। इसमें एक लकड़ी के बॉक्स में कॉपर का केबल रखा हुआ था। जिसे चोरों ने चोरी कर ली। चोरी गए सामान में 122 मीटर केबल तार है। इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

Loading

Latest News

होलिका दहन हुआ सम्पन्न, लोगो ने आस्था के साथ किया पूजा अर्चना

📢 आज होलिका दहन समारोह संपन्न हुआ — भारतभर की तरह कई स्थानों पर भक्तों ने आज होलिका दहन...

More Articles Like This