दो दंतैल के विचरण को लेकर वन अमला अलर्ट

Must Read

दो दंतैल के विचरण को लेकर वन अमला अलर्ट

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 2 दंतैल की सक्रियता की जानकारी मिली है। इस आधार पर आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को सतर्क किया गया है। कुदमुरा रेंज के एक इलाके में इन हाथियों को देखा गया। दोनों दंतैल हैं। वे सामान्य हाथियों के मुकाबले आक्रामक होते हैं और उनके हमले के परिणाम भी काफी खतरनाक होते हैं। इस बारे में खबर होने के साथ फॉरेस्ट अमला हरकत में आ गया है। बताया गया कि जिस क्षेत्र में जंगली जानवर को देखा गया है उसके आसपास के विभिन्न ग्रामों में संबंधित माध्यम से लोगों को सूचित किया गया है। उन्हें पूरी सतर्कता बरतने और जंगल से दूरी बनाने को कहा गया है। करतला पुलिस को भी जंगली जानवरों की एक्टिविटी के बारे में खबर है और वह भी अपने सूचना तंत्र के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने में लगी हुई है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This