बछिया के जन्म के बाद आक्रमक हुई गाय, दो लोगों पर किया हमला

Must Read

बछिया के जन्म के बाद आक्रमक हुई गाय, दो लोगों पर किया हमला

कोरबा। बुधवारी बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक गाय बछिया देने के पश्चात आक्रामक हो गई। उसने दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, इस दौरान गाय के पास जो भी आता उसे वह दौड़ने लग रही थी। गाय के इस आक्रामक रूप से व्यापारी और बाजार में आए लोग काफी घबरा गए। नगर निगम एवं गौ सेवक संस्था को सूचित किया गया। सूचना पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर समिति के अविनाश गुप्ता अपने गौ सेवक सदस्यों निखिल यादव, सूरज सिंह, जयेश, यशवंत, अनिकेत, आयुष, जगदीश, कुणाल, प्रभात, वीर और अन्य के साथ का सामान लेकर बुधवारी बाजार पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। तेज बारिश के बीच लगभग दो घंटे के पश्चात गाय एवं बछिया को सुरक्षित गौ सेवा धाम पहुंचाया गया। गौ सेवकों के इस कार्य से बुधवारी बाजार के व्यापारी एवं बस्ती वासियों ने राहत की सांस ली।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This