Tuesday, February 17, 2026

मकान की छत का प्लास्टर गिरा, बाल बाल बचा परिवार, एसईसीएल के ऊर्जा नगर कालोनी की घटना

Must Read

मकान की छत का प्लास्टर गिरा, बाल बाल बचा परिवार, एसईसीएल के ऊर्जा नगर कालोनी की घटना

कोरबा। गेवरा क्षेत्र के बी1/74 ऊर्जा नगर निवासी श्रमिक अनूप दुबे के परिवार के साथ बीती रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब उनके मकान के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। सौभाग्यवश घटना के समय अनूप दुबे का परिवार दूसरे कमरे में था, जिससे सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। यदि परिवार के सदस्य उसी कमरे में उपस्थित होते, तो गंभीर चोट लगने की पूरी आशंका थी। घटना ने गेवरा क्षेत्र के नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से जर्जर मकानों की मरम्मत की अनदेखी की जा रही है, और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। यहां के कर्मचारियों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर प्रशासन की तरफ से केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। अब ज़रूरत इस बात की है कि गेवरा क्षेत्र सिविल विभाग तत्काल संज्ञान ले और जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए ठोस और समयबद्ध कदम उठाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This