Monday, February 16, 2026

सड़क पर भरा पानी, मंदिर नहीं जा पाए लोग

Must Read

सड़क पर भरा पानी, मंदिर नहीं जा पाए लोग

कोरबा। प्रगति नगर कॉलोनी दीपका के अष्टभुजी मंदिर परिसर समेत आसपास सड़क पर बारिश का पानी भर गया। सावन में रोजाना पूजा करने पहुंचने वाले श्रद्धालु भी मंदिर नहीं आ पाए। वहीं प्रगति नगर कॉलोनी के दो-तीन ब्लॉक के आंगन में भी बारिश का पानी भर गया। सड़क से भी पानी की निकासी नहीं होने पर कॉलोनीवासी परेशान रहे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह किसी तरह मंदिर पहुंचकर पूजा की, मगर शाम को परिसर में भरे पानी का भराव अधिक होने पर मंदिर नहीं जा पाए। अष्टभुजी मंदिर में मां दुर्गा, महादेव, साईं बाबा व बजरंग बली की मूर्ति स्थापित है। मंदिर में रोजाना सुबह-शाम विशेष पूजा की जाती है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This