Sunday, March 1, 2026

ठेका कर्मी के सूने मकान में हुई चोरी

Must Read

ठेका कर्मी के सूने मकान में हुई चोरी

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। बालकोनगर क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से पांच हजार नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि नेहरूनगर बालकोनगर स्वास्थ्य केंद्र के पास नागेंद्र सिंह किराए के मकान में रहता है। बालको प्लांट में मजदूरी करता है। मंगलवार को वह मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया था। लौटने पर उसे मकान में हुई चोरी का पता चला। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This