Monday, March 2, 2026

लंबित अपराध और शिकायतों के निराकरण पर रहेगा फोकस, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Must Read

लंबित अपराध और शिकायतों के निराकरण पर रहेगा फोकस, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतों के निराकरण, अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी थानेदारों एवं चौकी प्रभारियों से कहा गया कि अपने- अपने क्षेत्र में सर्तकता बढ़ाएं। क्षेत्र की जनता से बातचीत कर समस्याओं को जाने। समाधान के लिए प्रयास करें। विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाने का निर्णय लिया गया। यह अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, अनुभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा, उप पुलिस अधीक्षक मुयालय एवं अन्य थाना प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This