Thursday, February 26, 2026

नहीं रहे इंटक नेता बालेश्वर झा

Must Read

नहीं रहे इंटक नेता बालेश्वर झा

कोरबा। भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सेवानिवृत अधिकारी बालेश्वर झा पिता स्व. मूरत लाल झा का सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल पटना बिहार में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के ग्राम पड़ेयां बथना पोस्ट गरहुंआ निवासी बालेश्वर झा वर्ष 2003 में सेवानिवृत हुए थे। वे छत्तीसगढ़ एवं अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य में प्रमुख श्रमिक संगठन इंटक में लंबे समय तक अनेक वरिष्ठ पदों पर पदस्थ रहे। वह अपने पीछे पत्नी हीरामणि झा, दो पुत्र अरविंद कुमार व आलोक झा समेत पुत्री जयंती मिश्रा को छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को गंगा घाट हाजीपुर बिहार में किया गया।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This