Monday, February 16, 2026

मध्यप्रदेश की शराब की खेप पकड़ाई

Must Read

मध्यप्रदेश की शराब की खेप पकड़ाई

कोरबा। कोरबी चौकी पुलिस ने मध्य प्रदेश में निर्मित शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में शराब की तस्करी की जा रही है। इसके साथ पुलिस एक्शन मोड पर आई। उसने मुख्य मार्ग पर नजर रखी और संबंधित वाहन के आने की प्रतीक्षा की। वाहन को रुकवा कर चेक किया गया, जिसके बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। जायजा लेने पर उसमें शराब की काफी मात्रा मिली। पूछताछ में पता चला कि संबंधित ब्रांड पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में उत्पादित हुआ है। नियम विरुद्ध रूप से उसे छत्तीसगढ़ में कंज्यूम करने की कोशिश की जा रही थी। इसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब के होने की बात सामने आई है। इसके अनुसार संबंधित मात्रा की गणना शुरू कराई गई। मध्यप्रदेश के किस इलाके से शराब को वाहन में लोड कर छत्तीसगढ़ में कहां पर अनलोड करने की तैयारी थी यह जांच का विषय है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This