Sunday, February 15, 2026

पाली-नवापारा पुलिया क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का आवागमन ठप्प

Must Read

पाली-नवापारा पुलिया क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का आवागमन ठप्प

कोरबा। बीते कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुए भारी वर्षा के चलते पुलालीकला में चैतुरगढ़-पोड़ी मुख्य मार्ग से पाली-नवापारा की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के एक हिस्से में दरार पड़ गई हैं, इससे इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। यह मार्ग पाली, नवापारा, सैला और आसपास के कई गाँवों को चैतुरगढ़, पाली और अन्य क्षेत्रों से जोड़ता है।
पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। किसानों के लिए अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाना भी चुनौती बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इस बार भारी बारिश के कारण पुलिया के आसपास की मिट्टी और सडक़ का बड़ा हिस्सा पूरी तरह बह गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन की वजह से पुलिया की नींव कमजोर हो गई है, जिससे यह स्थिति निर्मित हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग की शीघ्र मरमत और आवागमन बहाल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस स्थान पर स्थायी और मजबूत पुलिया निर्माण कराने मांग की है ताकि आगामी वर्षों में बरसात के मौसम में इस प्रकार की समस्या निर्मित न हो। इस मार्ग से व्यवसायी सामानों को लेकर आना-जाना करते हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This