तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
कोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र के टीपी नगर पाटीदार भवन के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दिलेश्वर केंवट अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर टीपी नगर से बालकोनगर की ओर जा रहा था। टीपी नगर पाटीदार भवन के पास पहुंचा था। इस बीच कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों सडक़ पर गिर गए। दोनों को चोटें आई है। बाइक हो गया। आरोपी कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
![]()




























