Saturday, February 14, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया गोकुलनगर में नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Must Read

इंडस्ट्रियल एरिया गोकुलनगर में नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

कोरबा। इंडस्ट्रियल एरिया सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। बिजली समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 4 दिन पहले रिले फाल्ट की वजह से करीब आठ घंटे तक बिजली बंद थी। किसी तरह सुधार के बाद व्यवस्था ठीक किया गया है। लेकिन इसके बाद भी बिजली गुल का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से इंडस्ट्रियल एरिया गोकुलनगर व इसके आसपास कॉलोनी में घंटो पावर कट हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढऩे लगी है। दो दिन पहले भी लोग लगभग चार घंटे बिजली बंद के कारण परेशान रहे। सब-स्टेशन में मेंटनेंस की वजह से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित रहने की बात कही जा रही है। मंगलवार को भी बीच-बीच में बिजली बंद की समस्या बनी रही। सामान्य बारिश में भी बिजली गुल हो जाती है। गोकुलनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जेल कॉलोनी व पुलिस कॉलोनी में बोर के जरिए पेयजल की सप्लाई होती है। इसमें भी परेशानी हो रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This