एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही, अब आबकारी उप निरीक्षक से 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोरबा/रायगढ़। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज 30 अगस्त 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर के द्वारा रायगढ़ जिले के खरसिया में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को खरसिया स्थित कार्यालय में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकडा गया। वही घटना का विवरण इस प्रकार है कि 20 अगस्त 2025 को धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि दिनांक 19.8.25 को धर्मजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसके मां के निवास स्थान पर जाकर तुम लोग शराब बनाते हो बोलकर घर का सामान चेक करने लगे उस वक्त वह (प्रार्थी) स्वयं मा के पास था। उसी दिन संतोष कुमार नारंग ने कुछ कागज में उसकी मां का हस्ताक्षर भी ले लिया और उसके बाद उससे और उसकी मां से कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की गई किंतु वह संतोष नारंग को रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई तथा ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज 30 अगस्त 2025 को प्रार्थी को रिश्वत रकम 50 हजार रुपए आरोपी संतोष कुमार नारंग को देने हेतु आरोपी के पास भेजा गया जो आरोपी द्वारा रिश्वती रकम 50000 रुपए अपने क्षेत्राधिकार के खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में लेते ही उसे एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जिससे आसपास हड़कंप मच गया।पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50000 रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई। वही धर्मजयगढ़ और खरसिया क्षेत्र आरोपी के कार्यवाही क्षेत्राधिकार में आता है। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में आज भी यह बड़ी कार्यवाही की गई। वही एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
![]()




























