गांजा बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिले में नशे के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बालकोनगर एवं थाना कटघोरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। दो विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बालकोनगर पुलिस ने धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी बीर लाल मिश्रा पिता स्व. ननकी प्रसाद मिश्रा उम्र 62 वर्ष निवासी चेकपोस्ट बालको पर कार्रवाई की है। आरोपी के पास से एक चिलम, माचिस एवं सफेद रंग के प्लास्टिक के छोटे-छोटे 7 पैकेट में रखा कुल 10.5 ग्राम गांजा जप्त किया गया। इसी तरह थाना कटघोरा पुलिस ने आरोपी दुष्यंत जायसवाल पिता स्व. बृजलाल जायसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बिनझरा धोबी मोहल्ला को पकड़ा है। आरोपी के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर झिल्ली में भरा 330 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 3300 रुपए) बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
![]()




























