Friday, February 13, 2026

कॉलेजों में बढ़ी प्रवेश की तिथि, अब 5 सितंबर तक पंजीयन लेकर दाखिले का मौका

Must Read

कॉलेजों में बढ़ी प्रवेश की तिथि, अब 5 सितंबर तक पंजीयन लेकर दाखिले का मौका

कोरबा। कॉलेजों में शिक्षा सत्र 2025-26 के प्रवेश की तिथि में एक बार फिर वृद्धि कर दी गई है। आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। नई तिथि के मुताबिक अब तक प्रवेश नहीं ले पाने वाले विद्यार्थी अब 5 सितंबर 2025, यानि शिक्षक दिवस तक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन से 5 जून 2025 को जारी आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्राचार्य स्तर पर 31 जुलाई 2025 तक एवं कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक प्रवेश प्रदान किए जाने की तिथि निर्धारित गई थी। अब भी अनेक महाविद्यालयों में सीट रिक्त होने की स्थिति और अब तक प्रवेश नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश तिथि में वृद्धि की गई है। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग से जारी सर्कुलर के अनुसार अब छूटे विद्यार्थियों को पुन: अवसर प्रदान करते हुए 5 सितंबर तक प्रवेश तिथि में वृद्धि की गई है। उन्होंने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति का आभार जताया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This