Thursday, February 12, 2026

चौकीदार ही निकले चोर, टोल प्लाजा के स्टोर से की डिस्पले की चोरी

Must Read

चौकीदार ही निकले चोर, टोल प्लाजा के स्टोर से की डिस्पले की चोरी

कोरबा। उरगा क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के स्टोर से तीन सिक्यूरिटी गार्ड ने कंप्यूटर डिस्पले की चोरी कर ली। सुपरवाइजर ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के निर्माण कार्य में लगे जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड में परशुराम शर्मा उम्र 55 वर्ष सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद कार्यरत है। उसने बताया कि ग्राम उरगा के टोल प्लाजा में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की फिटिंग का कार्य चल रहा है। एक कमरे में सामानों को रखा गया है। इन सामानों की सुरक्षा के लिए यूनाइटेड कंपनी के तरफ से तीन सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। तीनों ने मिलकर स्टोर रूम का ताला तोडक़र तीन कंप्यूटर डिस्पले की चोरी कर ली। इसे उरगा बस्ती में रहने वाले बबलू सतनामी के पास बेच दिया। सुपरवाइजर ने सुरक्षाकर्मी विशाल काशी, विष्णु यादव व अजय नामदेव पर चोरी का आरोप लगाया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This