Wednesday, February 11, 2026

बिना नंबर प्लेट वाले 266 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई

Must Read

बिना नंबर प्लेट वाले 266 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई

कोरबा। पुलिस द्वारा एक माह तक थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले कुल 266 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि अपने वाहन पर हमेशा वैध एवं निर्धारित प्रारूप की नंबर प्लेट लगाएँ। बिना पंजीकरण और बीमा के वाहन सडक़ पर न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39 के तहत बिना पंजीकरण किसी भी मोटर वाहन का उपयोग प्रतिबंधित है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192 के तहत बिना नंबर प्लेट पंजीकरण के वाहन चलाने पर दंड का प्रावधान है। उक्त धाराओं के अंतर्गत उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाती है तथा नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This