Friday, September 12, 2025

विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन की हुई बैठक

Must Read

विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन की हुई बैठक

कोरबा। छतीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन के तत्वधान में रायपुर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भर से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कर्मचारियों ने भाग लिया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और बोर्ड मूक दर्शक बने देख रहा है। सालों से मिलने वाले लिव वेसेज को हटाकर कर्मचारियों के वेतन पर सीधा प्रहार किया गया है। 20 सालों से ठेका श्रमिक कार्य रहे है, किंतु विभाग द्वारा उनके वेतन बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में 3 महत्वपूर्ण मांगों पर समस्त सदस्यों ने सहमति जताई है। संगठन की मांग है कि बोर्ड द्वारा लिव वेसेज लागू करे या लागू ना करने की स्थिति में राष्ट्रीय पर्व पर अवकाश दिया जाए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर निगम बोर्ड के द्वारा कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान 20 हजार मासिक किया जाए। 62 साल की जॉब सुरक्षा प्रदान करें ताकि कर्मचारी बिना किसी हिचक के 62 साल तक कार्य कर सकें। उपरोक्त मांगो पर बोर्ड से शीघ्र शीघ्र विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अन्यथा पूरे प्रदेश में हड़ताल की स्थिति निर्मित होगी।

Loading

Latest News

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं,

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं, कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत...

More Articles Like This