Sunday, October 5, 2025

छत्तीसगढ़ में बढ़ता गन कल्चर दरअसल भाजपा की ही देन: बैज

Must Read

छत्तीसगढ़ में बढ़ता गन कल्चर दरअसल भाजपा की ही देन: बैज

कोरबा। कटघोरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शक्ति सिंह पर आरोप है कि उसने यूपी से शूटर को बुलवाकर कसनिया क्षेत्र में सिकंदर मेमन के घर पर फायरिंग करवाई थी। इसके पहले पुलिस ने इस वारदात में शामिल शूटर सहित 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेता दीपक बैज ने अपने सोशल मीडिया में शक्ति सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की फोटो शेयर कर लिखा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में अपराधियों को इतनी खुली छूट मिल चुकी है कि अब सुपारी किलिंग जैसी वारदातें आम हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में बढ़ता गन कल्चर दरअसल भाजपा की ही देन है। कोरबा के कटघोरा ब्लॉक में हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड शक्ति सिंह उर्फ शक्ति दास, भाजपा का सदस्य निकला है। अब यह साफ हो गया है कि भाजपा अपराधियों को संरक्षण, पोषण और संवर्धन देने वाली पार्टी है। बैज ने इस पोस्ट के साथ शक्ति की तस्वीर साझा की है।जिसमें वह मंत्री लखन लाल देवांगन को गुलदस्ता भेंट कर रहा है।

Loading

Latest News

वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम की उपेक्षा और अपमान दुर्भाग्यपूर्ण: निगम सभापति

वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम की उपेक्षा और अपमान दुर्भाग्यपूर्ण: निगम सभापति कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर...

More Articles Like This