Saturday, October 4, 2025

आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई, बिजली कर्मचारी नाराज, एक और दो अक्टूबर को होगा काम बंद हड़ताल

Must Read

आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई, बिजली कर्मचारी नाराज, एक और दो अक्टूबर को होगा काम बंद हड़ताल

कोरबा। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का कहना है कि औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए प्रबंधन के साथ लगातार पत्राचार एवं द्विपक्षीय वार्ता कर हल निकालने की कोशिश की गई है। मांगों पर ठोस एवं लिखित आश्वासन देने के बावजूद भी प्रबंधन ने मांगे पूरी नहीं की है। जिससे कर्मचारी नाराज है।
छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ व प्रबंधन के मध्य द्विपक्षीय वार्ता बेनतीजा रहने के बाद संविदा बिजली कर्मचारी एक और दो अक्टूबर को काम बंद हड़ताल करेंगे। संगठन ने नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। बिजली कंपनी ने संगठन के पदाधिकारियों को द्विपक्षीय वार्ता के बुलाया था। बैठक कंपनी के कार्यपालक निदेशक ओएंडएम की सभा कक्ष में आयोजित हुई। जिसमें चार सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। संगठन के अनुसार कंपनी की ओर से मांगों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि द्वितीय चरण के आंदोलन से पहले मांगे पूरी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर में 1 और 2 अक्टूबर को कामबंद हड़ताल किया जाएगा। वितरण कंपनी के आठों क्षेत्रीय में कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता कार्यालय में सामूहिक अवकाश व राष्ट्रीय पर्व का बहिष्कार का सूचना के लिए नोटिस दिया जाएगा। इसके लिए संविदा कर्मचारी संघ ने पूरी तैयारी कर ली है। संघ के क्षेत्रीय प्रतिनिधि एवं संविदा कर्मचारी इसके लिए संविदा कर्मियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे। मांगें पूरी न होने से संविदा कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है। सांकेतिक कामबंद हड़ताल के बाद 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल किया जाएगा। संगठन के प्रमुख मांगों में नियमितीकरण सहित संविदा कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति, विद्युत व गैर विद्युत दुर्घटना समान्य मृत्यु पर 25 लाख मुआवजा के साथ त्वरित रूप से संविदा कर्मियों के परिजनों को अनुकपा नियुक्ति, मंहगाई भत्ता,राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य के बदले अतिरिक्त वेतन की मांग शामिल है।
बॉक्स
9 अक्टूबर को बिजली कंपनी मुयालय का घेराव करेगा बीएमएस
बीएमएस से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ 9 अक्टूबर को बिजली कंपनी मुख्यालय का घेराव करेगा। महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि संविदा मजदूर संघ भी उनका समर्थन करते हुए उनके साथ मुयालय घेराव आंदोलन में शामिल होंगे। बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पहले से चरणबद्व आंदोलन कर रहा है।

Loading

Latest News

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम को रायपुर में किया नजरबंद, सीएम हाउस के सामने देना था धरना, अपने ही सरकार के खिलाफ……

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम को रायपुर में किया नजरबंद, सीएम हाउस के सामने देना था धरना, अपने ही सरकार के...

More Articles Like This