Tuesday, January 27, 2026

एक भाई ने दूसरे पर किया टांगी से हमला

Must Read

एक भाई ने दूसरे पर किया टांगी से हमला

कोरबा। बांगो क्षेत्र के नदियापारा पचरा में दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे पर टांगी से हमला कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मनोज कुमार निर्मलकर और पिंटू निर्मलकर दोनों भाई घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए लड़ाई कर रहे थे। पिता महेशराम ने बीच-बचाव किया। इस बीच मनोज ने पास में रखे टांगी से पिंटू के सिर पर हमला कर दिया। हमले में पिंटू को गंभीर चोट आई है। इसकी सूचना डॉयल 112 को दी गई। पिंटू को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पिता की रिपोर्ट पर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Loading

Latest News

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र...

More Articles Like This