Monday, January 26, 2026

वेतन बढ़ोत्तरी से 787 एनएचएम कर्मचारियों में से 250 दायरे से बाहर, 1 जुलाई 2023 तक एक साल की सेवा पूरा करने वालों को ही मिलेगा लाभ

Must Read

वेतन बढ़ोत्तरी से 787 एनएचएम कर्मचारियों में से 250 दायरे से बाहर, 1 जुलाई 2023 तक एक साल की सेवा पूरा करने वालों को ही मिलेगा लाभ

कोरबा। प्रदेश में 33 दिन तक हड़ताल के दौरान एनएचएम कर्मचारियों को मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन सरकार ने दिया था। कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में एक मांग वेतन वृद्धि भी शामिल थी। लंबे इंतजार के बाद राज्य शासन ने दिवाली से पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की है, लेकिन वेतन वृद्धि का लाभ केवल ऐसे कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक एक साल की सेवा पूरी की है। सरकार की इस शर्त के चक्कर में जिले में पदस्थ 787 एनएचएम कर्मचारियों में 250 दायरे से बाहर होकर लाभ से वंचित हो गए। ऐसे में दो साल पहले की अवधि के हिसाब से सेवा काल की गणना करते हुए वेतन वृद्धि किए जाने के निर्णय के कारण से वंचित हो रहे एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी है। वेतन वृद्धि के लाभ के लिए पात्र होने वाले कर्मचारी भी सरकार के इस निर्णय को लेकर खुश नहीं है, क्योंकि हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारियों ने अडिग़ रहते हुए मांग को लेकर ड्यूटी से दूर रहकर धरना-प्रदर्शन किया था।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This