शेखर सिंह के खिलाफ प्रदेशव्यापी आक्रोश

Must Read

कोरबा 16 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी कंवर समाज के वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वन विभाग के निलंबित कर्मचारी शेखर सिंह के खिलाफ प्रदेशव्यापी आक्रोश उबल पड़ा है। पूर्व विधायक बोधराम कंवर, ननकी राम कंवर, पुरुषोत्तम कंवर और श्यामलाल कंवर समेत समाज के लोगों को निशाना बनाते हुए शेखर सिंह ने यह अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल की थी।

इस पोस्ट के सामने आते ही कंवर समाज की विभिन्न इकाइयों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और शेखर के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांकीमोगरा थाना में शेखर सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। बताया जा रहा हैं कि कंवर समाज द्वारा प्रदेश भर के थानों में लिखित शिकायतें दी जा रही हैं। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This