लापता बुजुर्ग का मिला शव

Must Read

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी चैतराम यादव का शव कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में मिला है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीते लगभग 10 से 12 दिन से लापता था,परिजन अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे। पुलिस में भी सूचना दी गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव बीते गुरुवार को कुसमुंडा खदान से लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपर रास्ते में देखा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी गई। शाम होने की वजह से बुजुर्ग के शव को विकास नगर स्थित अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया। शुक्रवार को मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम किया गया। प्रथम दृष्टया ठंड से अकड़ कर मौत होना बताया जा रहा है। वहीं शव देखने से यह आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत हाल में ही हुई है। हालांकि जांच उपरांत मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। वहीं परिजनों का कहना है कि वे अक्सर इस तरह से कई बार घूमने निकल जाया करते थे और लौट आ जाते थे। इस बार कई दिनों तक नहीं लौटने से चिंता बढ़ गई थी।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This