Sunday, January 25, 2026

अटल आवास एमपी नगर में अखंड नवधा रामायण 20 से

Must Read

कोरबा। अटल आवास एमपी नगर में 20 जनवरी से 10 दिनों तक भगवान श्रीराम की भक्ति की बयार बहेगी। कलश यात्रा, वेदी पूजन व ग्रंथ स्थापन के साथ अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ होगा। आचार्य प्रेम शंकर पांडेय पूजन संपन्न कराएंगे। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित नवधा रामायण में नगर सहित अन्य जिलों से मानस मंडली भगवान श्रीराम की संगीतमय कथा का रसपान कराएंगे। मानस मंडलियों व श्रोतागणों के लिए पूरे दस दिनों तक 24 घंटे भंडारा की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। 21 जनवरी को मांगलिक पूजन, नवान्हिक पाठ आरंभहोगा। हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा, चढ़ोत्तरी, कथा विश्राम व ब्राह्मण भोज 30 जनवरी को आयोजित है। कार्यक्रम आयोजन के मुख्य संरक्षक वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद वर्षा वैष्णव, पूर्व पार्षद आशा जायसवाल, अक्षय दुबे, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव आदि हैं।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This