Sunday, January 25, 2026

आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, बछड़े पर किया हमला, लोगों ने बचाई जान, आए दिन हो रही घटनाओं से दहशत

Must Read

कोरबा। शहर के एसईसीएल हेलीपेड मेन रोड पर स्थित मस्जिद के सामने कुत्तों के एक झुंड ने गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में गाय तो किसी तरह बचकर भाग निकली, लेकिन बछड़ा कुत्तों के चंगुल में फंस गया। मस्जिद पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुत्तों के झुंड को भगाकर बछड़े की जान बचाई। हालांकि तब तक कुत्तों ने बछड़े के कान और पूंछ को बुरी तरह काट दिया था। राहगीरों ने तत्काल गौ सेवा संस्था को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गौ सेवक सदस्यों ने बछड़े को प्राथमिक उपचार दिया, जिसमें उसे पानी पिलाना और कुछ खिलाना शामिल था। इसके बाद पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। पशु चिकित्सक के पहुंचने पर बछड़े को इंजेक्शन लगाया गया। कुत्तों द्वारा काटे गए हिस्सों को डिटॉल और पानी से साफ किया गया। बाद में गौ सेवा संस्था के सदस्य बछड़े को आगे के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ये कुत्ते न केवल मवेशियों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि राहगीरों पर भी कई बार हमला कर चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से आवारा कुत्तों की समस्या पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। वहींनगर निगम आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने और रेबीज के प्रसार को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस अभियान में पालतू कुत्तों के मालिक भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में एक कुत्ते ने एक सांड को काट लिया था, जिसके कुछ दिनों बाद सांड को रेबीज हो गया और वह पागल हो गया। इस सांड ने एक के बाद एक लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। गौ सेवा समिति ने सांड को पकड़कर लोगों को राहत दिलाई थी।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This