Saturday, January 24, 2026

अनीता राठौर के ईंट भट्ठे से 30 हजार अवैध ईंटें जब्त

Must Read

कोरबा। हरदीबाजार-दीपका एसईसीएल क्षेत्र की अधिग्रहण प्रक्रिया को सुरक्षित रखने तथा अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धारा 9 के प्रकाशन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नए निर्माण व व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु की टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर अनीता राठौर के ईंट भ_े से 30 हजार अवैध ईंटें जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल दीपका क्षेत्र के लिए धारा 9 का प्रकाशन होने के बाद संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण, व्यावसायिक गतिविधि या संसाधनों का दोहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी मुआवजे की आशंका या अवैध लाभ कमाने की नीयत से ईंट भट्टे संचालित किए जा रहे थे। नदी-नालों से अवैध रेत परिवहन कर निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा था।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This