Saturday, January 24, 2026

बांकी मोंगरा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक शाला में मतदान हुआ सम्पन्न

Must Read

कोरबा/बांकी मोंगरा में भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज, जिला कोरबा के तत्वधान में संगठनात्मक चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया सुबह से ही उत्साहपूर्वक जारी रहा। बांकीमोंगरा स्थित विद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केन्द्रों पर समाज के लोगों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है।
इस सामाजिक चुनाव में भागीदारी निभाने
सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मानिकपुरी पनिका समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। कतारबद्ध होकर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किये।,

जो समाज की एकता और जागरूकता को दर्शाता है।

इस चुनाव में कोरबा जिलाध्यक्ष पद पर

1- रामदास, 2- रोहन दास ,3- संतोष दिवान।
उपाध्यक्ष पद पर 1- सेवा दास, 2 अगन दास
सचिव के पद पर 1- प्रताप दास , 2- धनेश्वर दास
कोषाध्यक्ष के पद पर 1- शिव दास , 2- कल्याण दास शामिल थे।
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। वहीं बांकीमोंगरा के सरस्वती स्कूल गजरा स्कूल में सुव्यवस्थित मतदान बूथ बनाए गए थे।
समाज के स्वयंसेवक और स्थानीय प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया ।
विभिन्न पदों के लिए खड़े प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच भी काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा है।
“यह चुनाव केवल पदाधिकारी चुनने के लिए नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता और भविष्य की दिशा तय करने का पर्व रहा। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी सुखद है।”
मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की शुरू की गई, जिसके बाद जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई। समाज के विकास, उत्थान और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के संकल्प के साथ यह चुनाव संपन्न किया गया।
नतीजा इस प्रकार रहा:-
भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज जिला कोरबा         ( छत्तीसगढ़)2025
:- अध्यक्ष पद
1 – संतोष दास (कोथारी) को 1534 वोट पा कर विजयी बने।
2 – रोहन दास को 512
3 – राम दास को 787
रिजेक्ट- 120
:- उपाध्यक्ष
1 – अगम दास ( डोंगरी) 1430 वोट पा कर विजयी बने।
2 – सेवा दास को 1220
रिजेक्ट – 300
:- सचिव
1 – धनेश्वर दास(उरगा) 1430 वोट पा कर विजयी बने।

2 – प्रताप दास 1362
रिजेक्ट – 158
:- कोषाध्यक्ष
1 – शिव दास (नोनबिर्रा) 1492 वोट पा कर विजयी बने।
2 – कल्याण दास 1290
रिजेक्ट – 284

Loading

Latest News

मिट्टी के ढेर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल, कुसमुंडा मार्ग पर अंधेरा और अधूरा निर्माण कार्य बन रहा काल

कोरबा। कुसमुंडा मार्ग पर अंधेरा और अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। सड़क के...

More Articles Like This