Saturday, January 24, 2026

बदली छाए रहने से बढ़ा तापमान

Must Read

कोरबा। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन भर बदली छाई रही। इस वजह से अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। 2 डिग्री तापमान बढऩे के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। 2 दिन बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। रात के साथ ही दिन में भी कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा रहा है। इस वजह से भी तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। अभी अधिकतम तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। न्यूनतम तापमान जरूर 1 से 2 डिग्री गिर सकता है। पाली, पोड़ी-उपरोड़ा और कोरबा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्रों में अभी भी न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। इसके कारण रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा अहिरन नदी से लगातार रेत की चोरी व छोटे छोटे गलियों से भारी भरकम रेती लोड ट्रेक्टरों के आवागमन से कालोनी में...

बांकी मोंगरा अहिरन नदी से लगातार रेत की चोरी व छोटे छोटे गलियों से भारी भरकम रेती लोड ट्रेक्टरों...

More Articles Like This