Friday, January 23, 2026

मकर संक्रांति को लेकर सजा पतंग बाजार, बच्चों को लुभा रही रंग बिरंगी पतंगें

Must Read

कोरबा। मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर कोरबा में पतंगों का बाजार सज गया है। इस वर्ष बाजार में विशेष आकर्षण पुष्पा-2 ‘झुकेगा नहींÓ थीम वाली पतंगें हैं, जो खूब लोकप्रिय हो रही हैं। बच्चों के बीच छोटा भीम, मोटू-पतलू, डोरेमोन और स्पाइडर-मैन जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगें भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर वाले पतंग भी बच्चों को खूब भा रहे हैं। बाजार में पतंगों की कीमतें 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक हैं। विशेष आकर्षण दो फीट की बड़ी पतंगें हैं, जो 50 रुपए में बिक रही हैं। मांझे की कीमतें 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक हैं। शहर और आसपास की गलियों में दुकानें सज गई हैं, जहां रंग-बिरंगी झालर वाली पतंगें सज गई है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। पर्व नजदीक आते ही पतंग बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग जमकर पतंगों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार बाजारों में पारंपरिक रंग-बिरंगी पतंगों के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़ी विशेष पतंगें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मकर संक्रांति पर्व नजदीक आते ही पतंग बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग जमकर पतंगों की खरीदारी कर रहे हैं। पंतग बाजारों में ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ थीम पर बनी पतंगें खास तौर पर चर्चा में हैं। इन पतंगों पर देशभक्ति से जुड़े संदेश, तिरंगे के रंग और साहस का प्रतीक दर्शाया गया है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल मकर संक्रांति पर पतंगों की मांग रहती है, लेकिन इस बार देशभक्ति से जुड़ी पतंगों की मांग अधिक देखने को मिल रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ नाम की पतंगों को लोग खास तौर पर इसलिए खरीद रहे हैं, ताकि इन्हें आसमान में लहराकर देश के प्रति अपने जज्बे और सम्मान को दर्शा सकें। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ बनी हुई है। लोग न सिर्फ पतंगें, बल्कि मांझा, डोर और अन्य सामग्री भी खरीद रहे हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिल रहा है। मकर संक्रांति के दिन लोग छतों पर पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियां मनाएंगे और ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ की पतंगों को आसमान में लहराकर देशभक्ति का संदेश देंगे। पर्व के इस रंगीन और उत्साहपूर्ण माहौल ने शहर को पूरी तरह संक्रांति के रंग में रंग दिया है।

Loading

Latest News

हाथियों ने सब्जी की फसल को किया चौपट

कोरबा। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। वन मंडल कोरबा में 26 हाथी घूम रहे...

More Articles Like This